मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री ने पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अद्भुत कला, लगन और परिश्रम से बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनका निधन देश के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading