प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई इस क्षेत्र की भूमिका को याद करते हैं।
हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।”
