मार्च 7, 2026

महाकुंभ मेला 2025 की भावना का उत्‍सव मनाने वाली अखिल भारतीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

इन प्रतियोगिताओं में पूरे भारत से 68000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया

आस्था और परंपरा का पवित्र संगम महाकुंभ मेला विश्‍व का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम है। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में निहित है। यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक चला। यह आध्यात्मिक ज्ञान की सतत मानवीय खोज को दर्शाता है। यह त्यौहार जो अपने गहन दार्शनिक महत्व और जीवंत सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के लिए जाना जाता है, भक्ति, ज्ञान और एकता के सामूहिक उत्सव के लिए लाखों लोगों को एक साथ लाता है।

युवाओं को इस पवित्र परंपरा के सार को कलात्मक रूप से तलाशने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने महाकुंभ मेला 2025 की विषय-वस्‍तु पर पूरे देश में एक अखिल भारतीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता देश भर के केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता भव्य महाकुंभ, दिव्य महाकुंभ और एक भारत श्रेष्ठ भारत की तीन विषयों पर आयोजित की गई थी। इसमें मौलिकता और रचनात्मकता पर जोर दिया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इस आयोजन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को समझने के लिए प्रोत्साहित करना था ताकि वे विविधता में एकता की भावना की सराहना कर सकें और उत्‍सव मना सकें। इसके परिणाम 24 मार्च 2025 को घोषित किए गए।

इस प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी रही। इसमें 1040 केंद्रीय विद्यालयों से कुल 39,840 विद्यार्थी, 404 नवोदय विद्यालयों से 26,398 विद्यार्थी और 1,000 सीबीएसई विद्यालयों से 2,887 विद्यार्थी शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर की स्क्रीनिंग के लिए केवीएस, एनवीएस और सीबीएसई के नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रविष्टियां प्राप्त की गईं। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन दो चरणों में किया गया- प्राथमिक स्तर की प्रविष्टियों का चयन नोडल अधिकारियों द्वारा उनकी स्वयं की स्क्रीनिंग समितियों द्वारा किया गया और एनसीईआरटी स्क्रीनिंग समिति ने दूसरे स्तर की प्रविष्टियों का मूल्यांकन, रिकॉर्ड किया और अंतिम रूप दिया।

ड्राइंग और पेंटिंग दोनों श्रेणियों में विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र के लिए चुना गया। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये है, जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार क्रमशः 10,000 रुपये और 7,000 रुपये हैं। दोनों श्रेणियों में प्रमाण पत्र और उपहार हैम्पर्स सहित दस सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

महाकुंभ मेला 2025 की विषय-वस्‍तु पर अखिल भारतीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी में पारितोषिकों एवं पुरस्कारों की सूची

ड्राइंग प्रतियोगितापेंटिंग प्रतियोगिता
पुरस्कारविद्यार्थी का नामपत्राचार का पतासीबीएसई/ एनवीएस/ केवीएसपुरस्कारविद्यार्थी का नामपत्राचार का पतासीबीएसई/ एनवीएस/ केवीएस 
Iविवेक शर्मामाहेश्वरी पब्लिक  स्कूल वैशाली नगर अजमेर राजस्थानसीबीएसईIलावण्या ठाकुरपीएमश्री, केवी नं.1, बिन्नागुड़ी कैंट, पश्चिम बंगालकेवीएस 
IIलक्षराज जोरवाजपीएमश्री, एनवीएस, खेरली, पोस्ट भंडारेज, जिला दौसा, राजस्थानएनवीएसIIमायरा गोडवाजभारत राम ग्लोबल स्कूल, इंद्रापुरम, गाजियाबाद, उ.प्रसीबीएसई 
IIIअवनीश नंदपीएमश्री एनवीएस, ग्राम बहुआर, जिला: सोनभद्र, उत्तर प्रदेशएनवीएसIIIअनुष्का दासकेवीएस, बोलपुर, ब्रिटीसदन, प्रांतिक, जिला-बीरभूम, पश्चिम बंगालकेवीएस 
          

दस सांत्वना पुरस्कार जिनमें प्रत्येक में एक प्रमाण पत्र और एक उपहार हैम्‍पर शामिल हैं

ड्राइंग प्रतियोगितापेंटिंग प्रतियोगिता 
क्र.सं.विद्यार्थी का नामपत्राचार का पतासीबीएसई/ एनवीएस/ केवीएसक्र.सं.विद्यार्थी का नामपत्राचार का पतासीबीएसई/ एनवीएस/ केवीएस
1.अजय सुजीत कुमारपीएम श्री स्कूल जेएनवी, ग्राम पोखरपुर, जिला सोलापुर, महाराष्ट्रजेएनवी1.सानवी गोपालपरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय 5, अणुशक्ति नगर, महाराष्‍ट्रसीबीएसई
2.अजेश मरकामजेएनवी, पीएमश्री विद्यालय, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़एनवीएस2.शोभित कुमारजयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्‍कूल जगतपुरा जयपुर राजस्‍थानसीबीएसई
3.जयदीप सिंहजेएनवी, पीएमश्री विद्यालय, ब्रिंगखेड़ा, श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब)जेएनवी3.वाणी डोगरापीएमश्री, केवी नं. 2, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), गांव बिल्हदरकेवीएस
4.ख़ुशी कुमारीकेवीएस, आसनसोल जिला पश्चिम बर्दवानकेवीएस4.आराध्या डिमरीकेवी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंडकेवीएस
5.लक्षपीएमश्री विद्यालय, केवी कपूरथला कैंट।केवीएस5.हनुकेवीएस धरमपुरी, मध्य प्रदेशकेवीएस
6.पी. मोक्षिताकेवीएस नंबर 2, सीआरएस सेट्टीपल्ली तिरुपुतीकेवीएस6.ईशान पोद्दारनरूला पब्लिक स्कूल मोगरा हुगली पश्चिम बंगालसीबीएसई
7.पूजा दुर्गादासपीएमश्री केवी, पोस्ट बॉक्स 80, जलगांव, महाराष्ट्रकेवीएस7.देवस्मिता करमाकरपीएमश्री, केवी नं. 3, मामुन कैंट पठानकोटकेवीएस
8.प्रतीक रॉयकेवी नं.2 धनबादकेवीएस8.सोनल सिंह चाहरकेवीएस नं. 3, आगर, आगरा कैंट (उ.प्र.)केवीएस
9.प्रेरणा एसकेवीएस-2, धनबादकेवीएस9.रिया यादवमॉडर्न पब्लिक स्कूल बी ब्लॉक शालीमार बाग दिल्लीसीबीएसई
10.रिकी सिंह ख्वाइराकपमकेवीएस, एनएचपीसी, विद्युत विहार कॉम, लोकटक मणिपुरकेवीएस10.पूनमकेवीएस नं. 3, आगर आगरा कैंट (उ.प्र.)केवीएस
          

महाकुंभ मेला 2025 पर अखिल भारतीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता ने युवाओं को इस कालातीत परंपरा की अपनी व्याख्याओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है। जैसा कि #NEP2020 में परिकल्पित है, सांस्कृतिक जागरूकता और कलात्मक अभिव्यक्ति समग्र शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और इन नवोदित कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading