मार्च 10, 2026

राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

होली उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने भाग लिया और प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के साथ राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, अन्य भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल से मिले और होली की बधाई दी।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने इस कहा कि होली उत्सव एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है और लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलकर इस पर्व का मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व देश और हिमाचल प्रदेश की एकता और अखण्डता का जीवंत प्रतीक है। देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल में होली की अपनी एक समृद्ध परम्परा है।
राज्यपाल ने नशे की बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और होली की भावना के माध्यम से यह अभियान और मजबूत होगा। उन्होंने सभी से गरिमा और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया।
पूजा कला मंच के कलाकारों ने होली उत्सव पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
होली मिलन उत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading