मार्च 11, 2026

डॉ. मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार संभाला

डॉ. मयंक शर्मा ने 01 मार्च, 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार ग्रहण किया। वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं और सरकार में उनका तीन दशकों से अधिक का विशिष्ट करियर रहा है।

डॉ. मयंक शर्मा ने भारत सरकार में रक्षा लेखा विभाग सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी), संयुक्त राष्ट्र अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय आयोग तथा संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग में वैकल्पिक स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इसके अतिरिक्त, आईडीएएस अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी और वियना की राजनयिक अकादमी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वियना में भारतीय दूतावास में वाणिज्य दूतावास प्रभाग के प्रमुख के रूप में, वे सभी वाणिज्य दूतावास मामलों के लिए जिम्मेदार थे और यूएनओडीसी में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडलों को संभालते थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading