मार्च 13, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि – डॉ. शांडिल

स्वास्थ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने उपस्थित जन को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि इस दिवस को देश में शहीदी दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक दिशा प्रदान की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाकर भारत को विदेशी शासन से स्वतंत्र करवाने में अहम भूमिका निभाई।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राष्ट्रपिता के आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं और उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर हम आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बांजनी के पूर्व प्रधान प्रेम कश्यप, आत्मा परियोजना के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, एन.एस.यू.आई के ज़िला अध्यक्ष कुशाग्र ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के समन्वयक जय प्रकाश, कांग्रेस नेता संजीव ठाकुर, राजेश ठाकुर, इन्द्र सिंह, रमेश कश्यप, मदन वर्मा, डी.डी. शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कण्डाघाट डॉ. बी.एन. नन्दा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नगर पंचायत कण्डाघाट के पार्षद बाबू राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading