मार्च 13, 2026

राष्ट्र आज 76वांँ गणतंत्र दिवस मना रहा है

राष्ट्र आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। नई दिल्ली में कर्तव्य-पथ पर चल रहे समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश का नेतृत्व कर रही हैं। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक जाने से हुई जहां उन्होंने शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

इससे पहले, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ पारंपरिक बग्‍गी में कर्तव्‍य-पथ पर पहुंची। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में श्री सुबिआंतो मुख्‍य अतिथि हैं। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और राष्‍ट्रगान हुआ।
इस वर्ष की परेड में इंडोनेशिया से 160 सदस्‍यों की मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्‍यों वाले बैंड ने भी भागीदारी की। परेड में विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्र सरकार के कार्यालयों की 31 झांकियां प्रस्‍तुत की गईं, जिनका मुख्‍य विषय था- स्‍वर्णिम भारत, विरासत और विकास।
परेड का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्‍ट से हुआ ।
इस वर्ष की परेड में देश और समाज के निर्माण में योगदान करने वाले 10 हजार लोगों को विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इनमें सरपंच, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍प कारीगर, स्‍व-सहायता समूहों के सदस्‍य, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सड़क निर्माण से जुड़े कामगार शामिल हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading