नवम्बर 9, 2026

गणतंत्र दिवस परेड-2025 की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए पास आमंत्रण पोर्टल और ऐप पर उपलब्ध

गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण, रक्षा मंत्रालय परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल देखने के लिए पास जारी कर रहा है। यह समारोह 23 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित किया जाएगा। पास के लिए पंजीकरण यूजर सीधे निम्नलिखित पोर्टल/प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं:

  • आमंत्रण पोर्टल ( aamantran.mod.gov.in )
  • आमंत्रण मोबाइल ऐप जिसे मोबाइल सेवा ऐप स्टोर से या दिए गए क्यूआर कोड द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है:
image.png

समारोह के पास के लिए पंजीकरण 13 जनवरी, 2025 को शुरू हुआ। विवरण नीचे दिया गया है:

क्र. सं.आयोजनपास / पंजीकरण का मूल्यवर्गअनुसूची
1.गणतंत्र दिवस परेड(फुल ड्रेस रिहर्सल)(23.01.2025)नि:शुल्क 13 जनवरी 2025 – 17 जनवरी 2025 को प्रातः 0900 बजे से लेकर उस दिन का कोटा समाप्त होने तक।

यह निर्णय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस समारोह 2025 से संबंधित जानकारी rashtraparv.mod.gov.in पर देखी जा सकती है ।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.