मार्च 14, 2026

आज गर्व और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है 77वां थल सेना दिवस

77वां थल सेना दिवस आज गर्व और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुणे के बॉम्‍बे इंजीनियरिंग ग्रुप ग्राउंड में भव्‍य परेड का आयोजन किया गया है। सेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी इस अवसर पर उपस्थि‍त रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम गौरवगाथा कार्यक्रम में भाग लेंगे। पहली बार पुणे में सेना पुलिस कोर और महाराष्‍ट्र एनसीसी की महिला टुकड़ी के साथ थल सेना परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में भारतीय सेना द्वारा प्रयुक्‍त हथियार और उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading