मार्च 7, 2026

प्रयागराज में अमृत स्नान के साथ शुरू हुआ महाकुंभ

विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आज पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में अमृत स्नान के साथ शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालु, तीर्थयात्री और आगंतुक गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी के विभिन्न घाटों पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

इस भव्य आयोजन का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। 144 वर्षों में एक बार होने वाला एक दुर्लभ खगोलीय संयोग इस वर्ष महाकुंभ की विशेषता को और बढ़ा रहा है। कल करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। अनुष्ठान स्नान के अलावा लाखों श्रद्धालु संगम पर कल्पवास की प्राचीन परंपरा का भी पालन कर रहे हैं।

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित अनुष्ठानों का सख्ती से पालन करते हुए माघ पूर्णिमा तक एक महीने के लिए कल्पवास करेंगे। इस पवित्र अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुचारू और आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading