मार्च 14, 2026

मंत्रीमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज मंत्रीमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों को हस्तांतरित की गई भूमि की समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि राजस्व विभाग द्वारा 30 नवंबर, 2024 तक विभिन्न विभागों को 31,031 बीघा भूमि हस्तांतरित की गई है। उद्योग विभाग को 20,562 बीघा, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत को 2,309 बीघा, पशुपालन विभाग को 2,942 बीघा और पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग को 628 बीघा भूमि हस्तांतरित की गई है।
राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को सभी विभागों और जिलों से हस्तांतरित की गई भूमि में से प्रयोग न की गई भूमि का ब्यौरा मांगने के निर्देश दिए। इस संबंध में सभी जिलों और विभागों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। मंत्रिमंडलीय उप-समिति की आगामी बैठक में प्रयोग नहीं की गई भूमि के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, निदेशक कृषि कुमुद सिंह, निदेशक उद्योग युनूस, अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, पशुपालन और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading