सितम्बर 22, 2026

पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी. की ज़िला स्तरीय त्रैमासिक बैठक आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी ज़िला में कार्यान्वित किए जा रहे अल्टासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण करना सुनिश्चित बनाएं। डॉ. अमित रंजन तलवार आज यहां गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान-तकनीक (पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी.) अधिनियम के तहत ज़िला स्तरीय त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Oplus_131072

डॉ. अमित रंजन ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित रूप से ज़िला में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन कर रहा है तो नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में एम.आर.आई. व अल्ट्रासाउंड स्थापित करने के लिए प्राप्त मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप जैन, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप राजहंस, डॉ. मनीष मित्तल, डॉ. धर्मेंद्र, जिला अटर्नी चंद्र सागर नेगी सहित गैर सरकारी सदस्य संधीरा सीनू सिंह, सत्या उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading