अप्रैल 24, 2026

नौसेना प्रमुख का सेशेल्स दौरा

भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार कादक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र का दौरा जारी है। इसके तहत उन्होंने 21 से 23 अप्रैल, 2022 तक सेशेल्स का दौरा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1Q78M.jpeg

अपनी इस यात्रा के दौरानउन्होंने सेशेल्स के माननीय राष्ट्रपतिमहामहिम वैवेल रामकलावन, माननीय विदेश और पर्यटन मंत्री महामहिम सिल्वेस्टर राडेगोंडे और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के रक्षा बल के प्रमुख (सीडीएफ) ब्रिगेडियर माइकल रोसेटसे मुलाकात की।इन चर्चाओं में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उपाय सहित आपसी हित के व्यापक मुद्दों को शामिल किया गया।नौसेना प्रमुख ने पोर्ट विक्टोरिया का नेविगेशन चार्ट प्रस्तुत किया। इसे द्विपक्षीय हाइड्रोग्राफिक (जल सर्वेक्षण संबंधित) सहयोग पर किए गए समझौता ज्ञापन के तहत भारतीय राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एनएचओ) ने तैयार किया है।

49TFS.jpg

नौसेना प्रमुख ने विभिन्न एसडीएफ इकाइयों का दौरा करने सहित नेतृत्व के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 2001-02 में सेशेल्स सरकार के तत्कालीन नौसेना सलाहकार के रूप में अपने अनुभवों को याद किया। इसके अलावा नौसेना प्रमुख ने समुद्री क्षमताओं के विकास के साथ-साथ प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए एसडीएफ की सराहना भी की।उन्होंने हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को लेकर सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दोनों देशों की ओर से दिए गए महत्व को भी रेखांकित किया। इस संबंध मेंनौसेना प्रमुख ने गोवा समुद्री सम्मेलन मिलन और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में सेशेल्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इससे पहले सेशेल्स केसीडीएफने फरवरी, 2022 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन-22 में हिस्सा लिया था।

5FTWY.jpg

वहीं,एसडीएफ मुख्यालय में सीडीएफ ने भोजनपरनौसेना प्रमुख की मेजबानी की। इसके अलावाएसडीएफ नेतृत्व ने भारतीय नौसेना के जहाज शारदा पर एक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया।इसकी मेजबानी सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) और नौसेना प्रमुख ने संयुक्त रूप से की।तटरक्षक पोत जोरोस्टर कामार्गरक्षण (एस्कॉर्ट) करने के बाद आईएनएस शारदा अभी सेशेल्स में है। जोरोस्टर पोत को 2021 में एक भारतीय शिपयार्ड (जीआरएसई, कोलकाता) से प्राप्त से किया गया था। मिलन-22 और गारंटी रीफिट में हिस्सा लेने के लिए भारत में अपनी हालिया तैनाती के बाद सेशेल्स वापस पहुंच गया है।सेशेल्स के सीडीएफ ने भारत में जोरोस्टर की पेशेवर मरम्मत के लिए बहुत आभार व्यक्त किया और भारतीय नौसेना की उत्कृष्ट सहायता के लिए नौसेना प्रमुख को धन्यवाद दिया।इसके अलावाउन्होंने 14 अप्रैल 2022 को जोरोस्टर के एक चालक दल के सदस्य को चिकित्सा जरूरत के लिए भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल समुद्र सेबाहर निकालने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

सेशेल्स में सीएनएस की इस बातचीत ने द्विपक्षीय रक्षा कार्यों के स्तर और विस्तार में और अधिक बढ़ोतरी की एक आशाजनक ऊंचाई प्रदान की है। यह प्रधानमंत्री की परिकल्पित सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और ‘फाइव एस’ सोच- सम्मान, संवाद,सहयोग, शांति और समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading