मार्च 16, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्‍को में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल मॉस्‍को में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के मजबूत मैत्री संबंधों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा रूस के साथ रहा है और भविष्‍य में भी रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विभिन्‍न पक्षों पर बातचीत की। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी और समन्वित प्रयासों से महत्‍वपूर्ण परिणाम हासिल होने की आशा व्यक्त की।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोसोव के साथ सेना और सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की। सिंह ने कहा कि भारत और रूस के संबंध बहुत ही सशक्‍त हैं और दोनों देशों ने विशिष्ट रणनीतिक भागीदारी के दायित्‍व निभाए हैं। सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की दो रूस यात्राओं से यह संबंध और भी सुदृढ हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घरेलू रक्षा उद्योग की क्षमता विस्तारित का सरकार का संकल्‍प दोहराया। उन्‍होंने मेक इन इंडिया प्रोजेक्‍ट्स में रूसी उद्योगों की भागीदारी बढाने पर बल दिया।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने सहयोग के वर्तमान और संभावित क्षेत्रों के बारे में भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक के मूल मसौदे पर हस्‍ताक्षर किए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading