सितम्बर 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि वे प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमरीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीकी कांग्रेस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन के लिए भी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने की बात कही। बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी से प्यार करती है। भारत को एक शानदार देश बताते हुए ट्रंप ने मोदी को एक शानदार इंसान बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे मोदी और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के उन पहले नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने जीत के बाद बातचीत की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading