अप्रैल 22, 2026

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में पहले एशियाई बौद्ध सम्मेलन में भाग लेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में पहले एशियाई बौद्ध सम्मेलन में भाग लेंगी। दो दिन का यह सम्‍मेलन बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को रेखांकित करेगा। बौद्ध मत के विशिष्‍ट प्रतिनिधि, विद्वान और अनुयायी इसमें शामिल होंगे। बैठक के दौरान बौद्ध समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान पर विशेष रूप से विचार विमर्श होगा। संस्‍कृति मंत्रालय ने अंतरराष्‍ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से इस सम्‍मेलन का आयोजन किया है। सम्‍मेलन की थीम है – एशिया को सुदृढ़ करने में बौद्ध धम्‍म की भूमिका।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading