प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में सी-295 सैन्य विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ अब से कुछ ही देर में वडोदरा में सी-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन होगी।
दोनों नेताओं ने हवाईअड्डे से टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स तक रोड शो किया। दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के स्वागत के लिए रास्ते में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया।
वडोदरा में सी-295 सैन्य विमानों के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने का कार्यक्रम है।
टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।