अप्रैल 25, 2026

डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाने में क्रांति लाने के उद्दशेय से बीएसएनएल की सात नई सेवाएं लॉन्च

नए प्रतीक चिन्ह के अलावा, भारत के जुड़ने, संचार करने और अपनी डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाने में क्रांति लाने के उद्दशेय से बीएसएनएल की सात नई सेवाएं भी लॉन्च की गई हैं।

इनमें स्पैम-मुक्त नेटवर्क, नेशनल वाई-फाई रोमिंग, इंट्रानेट फाइबर टीवी, एनीटाइम, कियॉस्क, डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा राहत, और खदानों में पहला 5जी शामिल है।

राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सुविधा अपने फाइबर टू द होम ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बीएसएनएल हॉटस्पॉट पर मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट एक्सेस प्रदान करेगी। इसके अलावा, एनी टाइम सिम कियोस्क उपयोगकर्ताओं को सिम खरीदने, अपग्रेड करने, पोर्ट करने या बदलने की अनुमति देगा।

बीएसएनएल ने खनन कार्यों के लिए 5जी कनेक्टिविटी भी पेश की है। इसके अतिरिक्त, बीएसएनएल ने संकट और आपदाओं के दौरान सरकार और राहत एजेंसियों के लिए एन्क्रिप्टेड संचार और निर्बाध कनेक्टिविटी की भी गारंटी दी है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading