मई 1, 2026

अम्ब में छात्रा की हत्या के मामले की दैनिक आधार पर सुनवाई के लिए न्यायालय में याचिका दायर करने के निर्देश

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिला ऊना के अम्ब में हुई 15 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या की छानबीन के लिए गठित की गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने इस प्रकरण की जांच पूरी कर ली है। पुलिस विभाग ने इस बारे में अवगत करवाया है और अब केवल फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आनी शेष है जो 3-4 दिनों के भीतर प्राप्त हो जाएगी। इसके उपरान्त दो दिनों के भीतर न्यायालय में चालान पेश कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संवेदनशील मामले की मुख्यमंत्री ने 18 अप्रैल, 2022 को समीक्षा के उपरांत गृह व पुलिस विभाग को एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट/चालान फाइल करने के निर्देश दिए थे। यह भी निर्देश दिए कि इस मामले की शीघ्र दैनिक आधार (फास्ट ट्रैक) पर सुनवाई के लिए न्यायालय में याचिका दायर की जाए, ताकि दोषी को इस अमानवीय अपराध के लिए कानून के अनुसार शीघ्रातिशीघ्र उचित सजा दिलाई जा सके।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading