अप्रैल 22, 2026

राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में काला हीरा- गहराइयों का अनावरण प्रदर्शनी का अनावरण

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज राजधानी के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में काला हीरा- गहराइयों का अनावरण प्रदर्शनी का अनावरण किया। विज्ञान केंद्र में स्थायी तौर पर शुरू की गई यह प्रदर्शनी, कोयले के जीवनकाल पर आधारित है। इसका उद्देश्य कोयले की खोज, निष्कर्षण की प्रक्रिया, कोयला निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाली तकनीक और खनिजों के खनन के बारे में जानकारी देना है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कोयला के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी कोयला और अन्य खनिजों के बारे में वास्तविक अनुभव देती है।
आगुंतक इस प्रदर्शनी को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में सुबह साढे नौ बजे से शाम पांच बजे तक टिकट खरीद कर देख सकते हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading