मार्च 10, 2026

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज पाकिस्तान जाएंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज दो दिन की इस्लामाबाद यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्री ने पहले टिप्पणी की थी कि उनकी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है और उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता से इनकार कर दिया था। यह पिछले 9 वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पाकिस्‍तान की पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।

शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतरसरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसमें 9 सदस्य देश भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। एससीओ सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने, राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति में उनके प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading