सितम्बर 21, 2026

जिला सोलन में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला सोलन में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ गत दिवस कृषि उप-निदेशक सोलन डॉ. देव राज कश्यप ने किया।
डॉ. देव राज कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में केन्द्र सरकार के तत्त्वावधान में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के अन्तर्गत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों को पॉलिसी वितरित की गई।
कृषि उप-निदेशक ने इस अवसर पर प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित किसानों को दी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़कर लाभ अर्जित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading