अप्रैल 25, 2026

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शिमला स्थित रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि गांधी जी ने दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दिया और आज प्रधानमंत्री उनके संदेश को अग्रेषित कर रहे हैं और दुनिया में शांति स्थापित करने की बात कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने महात्मा गांधी की विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी जी की सत्य और अहिंसा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। राज्यपाल ने भारतीय परंपराओं से गहरे जुड़ाव, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए महात्मा गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वराज, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के सिद्धांत से आज भी हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इसके पश्चात, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीटीओ चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शुक्ल ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। शास्त्री जी की सत्यनिष्ठा, विनम्रता और सादगी सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और भजन भी गाए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, विधायक कैप्टन, रणजीत सिंह राणा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने ऐतिहासिक रिज मैदान से सीटीओ चौक तक पैदल यात्रा की। इसके बाद, उन्होंने ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस का भी दौरा किया और गणमान्य व्यक्तियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कॉफी का आनंद लिया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading