अप्रैल 29, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल को उभरते खतरों से निपटने के लिए मानव बल की जगह प्रौद्योगिकी युक्‍त बल बनने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल को आज के अप्रत्याशित समय में पारंपरिक और साथ ही उभरते खतरों से निपटने के लिए मानव बल की जगह प्रौद्योगिकी युक्‍त बल बनने का आह्वान किया है। तटरक्षक मुख्यालय में भारतीय तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए श्री सिंह ने समुद्री सीमाओं पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के महत्व पर कहा कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई गुना ज्‍यादा कार्य करता है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल को देश का अग्रणी रक्षक बताया। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल आतंकवाद और हथियारों, दवाओं और मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को भी रोकते हैं। श्री सिंह ने देश को आंतरिक आपदाओं से बचाने में तटरक्षक बल के योगदान को अद्वितीय बताया।

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल को स्वदेशी प्लेटफार्मों और उपकरणों के साथ आधुनिक बनाने और मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि तटरक्षक बल के लिए 31 जहाज भारतीय शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे हैं।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading