मार्च 9, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमरीका में भारतीय समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि मोदी कई व्‍यापारिक और औद्योगिक प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगे।

विदेश सचिव ने कहा कि मोदी शनिवार को क्‍वाड नेताओं के चौथे सम्‍मेलन में शामिल होंगे। सम्‍मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। उन्‍होंने बताया कि भारत अगले वर्ष क्‍वाड सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा।

मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमरीकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading