मार्च 14, 2026

सरकार ने लिया पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयापुरम्’ करने का निर्णय

सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयापुरम् करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ने देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने का निर्णय लिया। श्री विजया पुरम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मिली जीत का प्रतीक है।

उन्‍होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है। यह द्वीप क्षेत्र कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था और आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं का महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है।

श्री शाह ने कहा कि यह वह स्थान भी है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार तिरंगा फहराया था और वह सेल्युलर जेल भी है जहां वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading