प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 में स्वर्ण जीतने पर अवनि लेखारा को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर अवनि लेखारा को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मोदी ने कहा कि अवनि ने तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। मोदी ने उनके समर्पण की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को भी बधाई दी। मोदी ने कहा कि उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि, उनके समर्पण और उत्कृष्टता पर भारत को गर्व है।