मार्च 9, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे। वे सुबह लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जलगांव जायेंगे। प्रधानमंत्री वहां 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे और सम्मानित करेंगे। वे देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री दो हजार पांच सौ करोड़ रुपये के कोष की भी शुरूआत करेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूहों के करीब 48 लाख सदस्यों को फायदा होगा। वे पांच हजार करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूहों के लगभग 26 लाख सदस्यों को लाभ होगा। लखपति दीदी योजना की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

शाम को प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के जोधपुर पहुंचेंगे। वे राजस्थान उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री मोदी राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading