मई 7, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, प्रोफेसर गोविंद राजन पद्मनाभन को दिया गया वर्ष 2024 के विज्ञान रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में वैज्ञानिकों को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रोफेसर गोविंद राजन पद्मनाभन को वर्ष 2024 के विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान श्री सम्मान डॉ आनन्‍दरामकृष्णन को प्रदान किया गया। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में यह सम्मान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई के डॉ आवेश कुमार त्यागी को दिया गया। जीव विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान श्री सम्मान भारतीय विज्ञान शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे के प्रोफेसर जयंत भालचंद्र उडगांवकर को दिया गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading