प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह केरल में वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पर्यटन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री सुरेश गोपी थे। प्रधानमंत्री चूरामाला में राहत शिविरों में पीड़ितों से मुलाकात के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं।