अप्रैल 30, 2026

पूर्व सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों को फ्री पानी देने वाले निर्णय को सरकार ने पलटा

हिमाचल में अब पानी पर चार्ज लगेगा । आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई  कैबिनेट  की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें पानी के बिल को लेकर सरकार ने फैसला लिया है। वित्तीय संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार ने आज़ बिजली के बाद अब पानी की रियायत को भी खत्म कर दिया है।

कैबिनेट बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व सरकार द्धारा फ्री पानी देने के निर्णय को खत्म करते हुए फैसला लिया कि हिमाचल के सरकारी कर्मचारी, करदाता और जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं, उन्हें पानी फ्री में नहीं मिलेगा। सिर्फ 50 हजार की इनकम, दिव्यांग और गरीब को ही निशुल्क पानी दिया जाएगा। यह भी फैसला लिया गया है कि नलकों मेंं पानी के मीटर लगाए जाएंगे, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन कितना पानी इस्तेमाल कर रहा है, जिसके बाद पेयजल पर चार्जेज लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading