मार्च 8, 2026

राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

लोगों से आपदा प्रभावितों की मदद करने का आह्वान किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन शिमला से कुल्लू जिले के लिए राहत सामग्री के दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में स्वच्छता किट, तिरपॉल, किचन सेट और कंबल भेजे गए।
राज्यपाल ने लोगों से बरसात के दौरान हर समय सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत पर्यटकों से भी नदी-नालों के किनारे न जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस द्वारा आपदा प्रभावितों क्षेत्र के लोगों को निरतंर राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आग्रह पर तुरंत राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने राज्य के लोगों से इस कठिन समय में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस दौरान उपस्थित थेे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading