अप्रैल 24, 2026

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त करने के संसद के 5 वर्ष पुराने निर्णय को याद करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज हमारे देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण के 5 साल पूरे हो रहे हैं, जब भारतीय संसद ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने का फैसला किया था। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी। इसका मतलब था कि भारत के संविधान को इन जगहों पर अक्षरशः लागू किया जाएगा, जो महान संविधान निर्माताओं की दृष्टि के अनुरूप है। निरस्तीकरण के साथ महिलाओं, युवाओं, पिछड़े, जनजातीय और वंचित समुदायों के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर आए, जो विकास के लाभ से वंचित थे। साथ ही, इसने दशकों से जम्मू-कश्मीर में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर रखना भी सुनिश्चित किया है।

मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading