अप्रैल 26, 2026

आईएनएस शाल्की की कोलंबो यात्रा

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस शाल्की दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो में है। श्रीलंका नौसेना द्वारा पनडुब्बी का 02 अगस्त 24 को औपचारिक स्वागत किया गया।

इस यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर का पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल डब्ल्यूडीसीयू कुमारसिंघे से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसके बाद जहाज पर श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों का दौरा होगा और ब्रीफिंग की जाएगी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका रक्षा बलों के कर्मियों का भी पनडुब्बी का दौरा करने का कार्यक्रम है।

आईएनएस शाल्की एक शिशुमार श्रेणी की डीजल-विद्युत पनडुब्बी है, जिसे 07 फरवरी 1992 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारत में निर्मित होने वाली पहली पनडुब्बी है।

इससे पहले, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों आईएनएस करंज और आईएनएस वागीर ने फरवरी 2024 और जून 2023 में (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए) कोलंबो की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading