अप्रैल 24, 2026

प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना

प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा उठाए गए कदम हैं:

  • टीडीएफ योजना नए उद्योगों, विशेषकर स्टार्टअप और एमएसएमई, को रक्षा प्रौद्योगिकी के डिजाइन और विनिर्माण के दायरे में लाकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल रखती है। उद्योग को 50 करोड़ रुपये तक की फंडिंग अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
  • टीडीएफ योजना के तहत लगभग 333.21 करोड़ रुपये की लागत से कुल 78 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
  • टीडीएफ योजना के तहत अब तक 10 परियोजनाओं के अंतर्गत 27 प्रौद्योगिकियों को सफलतापूर्वक विकसित किया गया है।

वर्तमान वर्ष (01 जनवरी, 2024 से 30 जून, 2024) के दौरान टीडीएफ योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.सं.परियोजना का नामडीए का नामउद्योग की स्थिति एमएसएमई/बड़े/स्टार्टअप (डीए)उद्योग के प्रकार (डीए)
1.आईआरएनएसएस आधारित समय अधिग्रहण और प्रसार प्रणालीमेसर्स एकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोरबड़ाप्राइवेट लिमिटेड
2.पानी के अंदर प्रक्षेपित मानवरहित हवाई प्रणालीमेसर्स सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, पुणेस्टार्टअपप्राइवेट लिमिटेड
3.स्वदेशी परिदृश्य एवं सेंसर सिमुलेशन टूलकिट का विकासमेसर्स ऑक्सीजन 2 इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडास्टार्टअपप्राइवेट लिमिटेड
4.आईसीई डिटेक्शन सेंसर का विकासमेसर्स क्राफ्टलॉजिक लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोरएमएसएमईप्राइवेट लिमिटेड
5.पानी के अंदर वस्तु (यूडब्ल्यू ऑब्जेक्ट) का पता लगाने और निष्प्रभावी करने के लिए लंबी दूरी का आरओवीमेसर्स आईआरओवी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, कोच्चिस्टार्टअपप्राइवेट लिमिटेड
6.ईएक्सपी के रूप में बहुकार्यात्मक पहनने योग्य अनुप्रयोग के लिए ग्राफीन आधारित स्मार्ट एवं ई-टेक्सटाइल्स का विकासमेसर्स अलोहा टेक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोयंबटूरस्टार्टअपप्राइवेट लिमिटेड
7.75 केवीए निरंतर आवृत्ति अल्टरनेटर ईएक्सपीमेसर्स वीईएम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबादएमएसएमईप्राइवेट लिमिटेड
8.एक्टिव एंटीना ऐरे सिम्युलेटर के साथ रडार सिग्नल प्रोसेसरमैसर्स डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड, चेन्नईबड़ालिमिटेड

यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में विजय बघेल एवं अन्य को एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading