अप्रैल 25, 2026

नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विधानसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगों की जरूरतें और सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है।
हरदीप सिंह बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कल्याणकारी नीतियों के कारण कांग्रेस को उपचुनावों में विजय हासिल हुई है। उन्होंने जीत और उप-चुनाव में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने खरीद-फरोख्त की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। लोगों के समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें स्वच्छ सरकार और सुशासन चाहिए।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading