मार्च 10, 2026

पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी की गई पुरस्कार राशि

युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 65 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी, 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आवेदनकर्ता खिलाड़ी पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित जिला के खेल अधिकारी से सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading