कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ पौधारोपण किया
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया। सोशल मीडिया पोस्ट में चौहान ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं।
