जून 10, 2026

प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए समुदाय को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सीए की विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि, व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए लाभदायक है और हमारी आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की शुभकामनाएं! सीए हमारे आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि व्यवसायों और व्यक्तियों दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक है। वे आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे हमारे वित्तीय कल्याण के लिए समान रूप से अभिन्न हैं। #CADay”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading