मार्च 11, 2026

संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज आगे बढ़ता है – डॉ. शांडिल

फिलफॉट फोरम की 36वीं प्रतियोगिता अभिनय-2024 सम्पन्न

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि अपनी संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के कोठों में फिलफॉट फोरम द्वारा आयोजित 36वीं अखिल भारतीय नृत्य, नाटक और संगीत प्रतियोगिता ‘अभिनय 2024’ के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि फिलफॉट फोरम द्वारा संगीत, नृत्य व अभिनय के माध्यम से पूरे भारत को जोड़ने का एक बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताएं जहां उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करती है वहीं हमारी समृद्धि संस्कृति को संजोए रखने में भी सहायक सिद्ध होती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हमारी संस्कृति के सवंर्द्धन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्धि संस्कृति को संजोए रखने के लिए वचनबद्ध है और यह प्रयास किया जा रहा है कि संस्कृति और पर्यटन के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत किया जा सके।
डॉ. शांडिल ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी और फिलफॉट फोरम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिलफॉट फोरम वर्ष 1986 से कलाकारों को अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करने के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि यह प्रतियोगिता देश के साथ-साथ हिमाचल के उभरते हुए कलाकारों को भविष्य का बेहतर कलाकार बनने की दिशा में उचित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी को अपने देश की रंग-बिरंगी संस्कृति से रू-ब-रू करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से फिलफॉट फोरम को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने प्रतियोगिता के विभिन्न आयामों के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विपुल गोयल, प्रधान विजय पुरी, वरिष्ठ उप प्रधान सुनीता शर्मा, निदेशक मनोज गुप्ता तथा मोहिनी सूद, महासचिव राजीव उप्पल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading