चुनावी रुझानों के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले
शेयर बाजार पर चुनावी रुझानों का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले, सोमवार को तेजी के बाद शेयर बाजार में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। सेंसेक्स 2174.64 अंक या 2.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74294.14 पर था। निफ्टी 695.60 अंक या 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22568.30 पर था।
