अप्रैल 24, 2026

मई 2024 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1.73 लाख करोड़ रूपये, वर्ष-दर-वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

वित्त वर्ष 2024-25 (मई 2024 तक) में 3.83 लाख करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व संग्रह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 11.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई
वित्त वर्ष 2024-25 (मई 2024 तक) में शुद्ध राजस्व (रिफंड के बाद) 11.6 प्रतिशत की वृद्धि
मई, 2024 में घरेलू सकल जीएसटी राजस्व 15.3 प्रतिशत बढ़ा

मई 2024 के महीने के लिए सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें वर्ष-दर-वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (15.3 प्रतिशत वृद्धि) और आयात में कमी (4.3 प्रतिशत) दर्शाता है। रिफंड के बाद, मई 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.44 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

मई 2024 के संग्रह का विवरण:

• केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 32,409 करोड़ रुपये;

• राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 40,265 करोड़ रुपये;

• एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 87,781 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 39,879 करोड़ रुपये भी शामिल है;

• उपकरः 12,284 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,076 करोड़ शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वर्ष-दर-वर्ष 11.3 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (14.2 प्रतिशत) और आयात में मामूली वृद्धि (1.4 प्रतिशत) से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक शुद्ध जीएसटी राजस्व 3.36 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई, 2024 तक संग्रह का विवरण नीचे दिया गया है:

• केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 76,255 करोड़ रुपये;

• राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 93,804 करोड़ रुपये;

• एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 1,87,404 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 77,706 करोड़ रुपये को दर्शाता हैं;

• उपकर: 25,544 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 2,084 करोड़ रुपये शामिल हैं।

अंतर-सरकारी समझौता:

मई, 2024 के महीने में केंद्र सरकार ने 67,204 करोड़ रुपये के शुद्ध आईजीएसटी से सीजीएसटी को 38,519 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 32,733 करोड़ रुपये का निपटान किया। नियमित निपटान के बाद, मई, 2024 में सीजीएसटी के लिए कुल राजस्व 70,928 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 72,999 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक केंद्र सरकार ने 1,54,671 करोड़ रुपये के शुद्ध आईजीएसटी संग्रह से सीजीएसटी को 88,827 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 74,333 करोड़ रुपये का निपटान किया। निपटान के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सीजीएसटी के लिए 1,65,081 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 1,68,137 करोड़ रुपये का कुल राजस्व है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 मई, 2023 की तुलना में मई, 2024 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 मई, 2024 प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद के जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

तालिका 1: मई, 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि
    
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशमई-23मई-24वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर42252524%
हिमाचल प्रदेश8288381%
पंजाब1,7442,19026%
चंडीगढ़259237-9%
उत्तराखंड़1,4311,83728%
हरियाणा7,2509,28928%
दिल्ली5,1477,51246%
राजस्थान3,9244,41413%
उत्तर प्रदेश7,4689,09122%
बिहार1,3661,52111%
सिक्किम334312-7%
अरुणाचल प्रदेश12098-18%
नागालैंड5245-14%
मणिपुर395848%
मिजोरम38393%
त्रिपुरा7573-3%
मेघालय214172-20%
असम1,2171,2281%
पश्चिम बंगाल5,1625,3774%
झारखंड2,5842,7004%
ओडिशा4,3985,02714%
छत्तीसगढ़2,5252,85313%
मध्य प्रदेश3,3813,4021%
गुजरात9,80011,32516%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव32437516%
महाराष्ट्र23,53626,85414%
कर्नाटक10,31711,88915%
गोवा523519-1%
लक्ष्यद्वीप21-39%
केरल2,2972,59413%
तमिलनाडु8,9539,7689%
पुदुचेरी20223918%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह313718%
तेलांगना4,5074,98611%
आंध्र प्रदेश3,3733,89015%
लद्दाख2615-41%
अन्य क्षेत्र2012073%
केंद्र क्षेत्राधिकार18724530%
कुल योग1,14,2611,31,78315%
तालिका-2: मई में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई आईजीएसटी के एसजीएसटी और आईजीएसटी हिस्से की धनराशि (करोड़ रुपए में)
        
 निपटान के बाद एसजीएसटी  
पूर्व-निपटान एसजीएसटी     
State/UTमई-23मई-24Growthमई-23मई-24वृद्धि 
जम्मू और कश्मीर17822526%56165917% 
हिमाचल प्रदेश189187-1%4354360% 
पंजाब63872414%1,6041,7408% 
चंडीगढ़485412%1681786% 
उत्तराखंड़41147616%6667147% 
हरियाणा1,5441,95026%2,5683,02518% 
दिल्ली1,2951,47714%2,5392,6304% 
राजस्थान1,3861,5069%3,0203,31510% 
उत्तर प्रदेश2,3842,73615%5,6876,84820% 
बिहार62369511%2,0582,29812% 
सिक्किम3126-15%8466-21% 
अरुणाचल प्रदेश6045-26%187152-19% 
नागालैंड2119-9%8379-4% 
मणिपुर233235%7710739% 
मिजोरम21223%7977-3% 
त्रिपुरा4036-9%1351382% 
मेघालय5652-7%158154-3% 
असम4885115%1,1701,2809% 
पश्चिम बंगाल1,9522,0304%3,4073,6286% 
झारखंड65373513%9761,13516% 
ओडिशा1,2551,41513%1,6762,06823% 
छत्तीसगढ़58366114%8331,03324% 
मध्य प्रदेश9871,0284%2,5802,555-1% 
गुजरात3,3713,5265%5,1565,2332% 
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव475823%9280-13% 
महाराष्ट्र7,6218,71114%10,95212,39713% 
कर्नाटक3,0223,44114%5,7046,0626% 
गोवा1821904%324321-1% 
लक्ष्यद्वीप01478%75-35% 
केरल1,0401,20916%2,3872,4975% 
तमिलनाडु3,1013,53014%4,8296,01425% 
पुदुचेरी364113%991067% 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह151817%41445% 
तेलांगना1,4481,63613%3,0243,2397% 
आंध्र प्रदेश1,0481,24018%2,1162,59723% 
लद्दाख148-43%3424-27% 
अन्य क्षेत्र16178%8366-20% 
कुल योग35,82840,26512%65,59772,99911% 

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading