अप्रैल 26, 2026

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप पुरुष शॉटपुट में भारत के सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने जीता स्वर्ण पदक

जापान में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष शॉटपुट में भारत के सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने 16 मीटर 30 सेंटीमीटर थ्रो कर एफ-46 श्रेणी में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया।

प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी धर्मबीर ने कल पुरुष क्लब थ्रो में कांस्य जीता। 33 मीटर 31 सेंटीमीटर थ्रो कर उन्होंने एफ-51 श्रेणी में एशियाई रिकॉर्ड कायम किया।

प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंकतालिका में चीन 48 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading