नवम्बर 8, 2026

समुद्री सीमा से परे होने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तटरक्षक और रॉयल ओमान पुलिस तटरक्षक अधिकारियों की नई दिल्ली में बैठक

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक 23 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। यह समुद्री सीमा से परे होने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने के सहयोगात्मक प्रयासों और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बैठक में चर्चा का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राकेश पाल ने किया। रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक अधिकारी कमांडिंग कर्नल अब्दुल अजीज मोहम्मद अली अल जाबरी ने किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC37F2K.jpeg

इस बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, क्रॉस शिप यात्रा, सी-राइडर कार्यक्रम को लागू करने, प्रदूषण रिपोर्टिंग केंद्रों और अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं के बीच पेशेवर संबंध स्थापित करने के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने समुद्री चुनौतियों से निपटने में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे क्षेत्र में समुद्री संरक्षा और सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC1(3)9SIX.jpeg

आरओपीसीजी प्रतिनिधिमंडल और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की 25 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित करने की योजना बनाई गई है, ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अंतर्गत भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं से अवगत कराया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC2(2)1G08.jpeg

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.