अप्रैल 22, 2026

आज है महावीर जयंती, प्रधानमंत्री करेंगे महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

आज महावीर जयंती है। इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। वे स्मारक डाक टिकट और एक सिक्‍का जारी करेंगे तथा लोगों को संबोधित भी करेंगे।

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, अस्‍तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के सिद्धांत देकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्‍व और विश्‍व बंधुत्‍व को बढ़ावा दिया। आज भगवान महावीर स्‍वामी के जन्‍म-कल्‍याणक पर भारत मंडपम में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर जैन संतों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading