मई 1, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2633 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए 2633 नामांकन पत्रों की जांच के बाद, 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2024 थी।

दूसरे चरण में, केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 500 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। त्रिपुरा के एक संसदीय क्षेत्र से न्यूनतम 14 नामांकन प्राप्त हुए। महाराष्ट्र के 16-नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/संघ राज्य क्षेत्रपीसी की संख्याप्राप्त हुए नामांकन पत्रजांच के बाद वैध उम्मीदवारनाम वापस लेने के बादचुनाव लड़ने वाले सुनिश्चित उम्मीदवार 
असम51186261
बिहार51465550
छत्तीसगढ3954641
जम्मू-कश्मीर1372322
कर्नाटक14491300247
केरल20500204194
मध्य प्रदेश71579388
महाराष्ट्र8477299204
राजस्थान13304191152
त्रिपुरा114149
उत्‍तर प्रदेश82269491
पश्चिम बंगाल3684747
कुल88263314281206

उल्‍लेखनीय है कि बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में 15 एसी सीटों पर 19.04.2024 (चरण-1) को मतदान होगा और इस संसदीय क्षेत्र में 13 एसी सीटों पर 26.04.2024 (चरण-2) को मतदान होगा । बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें 5 अप्रैल, 2024 को जारी राजपत्र अधिसूचना में अधिसूचित किया गया है। कुल मिलाकर, चरण-1 के लिए, 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading