अप्रैल 22, 2026

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वाराणसी अदालत के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार किया जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की अनुमति दी गई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वाराणसी अदालत के 31 जनवरी के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिसमें हिन्‍दू समुदाय को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा की अनुमति दी गई है। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डीवाई चन्‍द्रचूड और न्‍यायाधीश जेबी पारदीवाला तथा मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को आदेश दिया कि वे ज्ञानवापी परिसर में यथास्थिति बनाए रखें ताकि दोनों समुदाय वहां धार्मिक प्रार्थना कर सकें। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि अदालत की पूर्व अनुमति के बिना दोनों पक्षों में से कोई भी यथास्थिति को भंग नहीं करेगा।

अदालत ने कहा कि हिन्‍दू दक्षिण से प्रवेश कर तहखाने में प्रार्थना करेंगे और मुस्लिम उत्तर से प्रवेश करके नमाज अदा करेंगे। यह व्‍यवस्‍था मामले का अंतिम निर्णय होने तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading