मई 7, 2026

भारत का अमेरिका को दो टूक जवाब- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अनर्गल बयानबाजी अनुचित

भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हर एक देश की अपनी कानूनी प्रक्रिया होती है। मंत्रालय ने कहा है कि एक देश से अपेक्षा की जाती है कि वह दूसरे देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करे। विशेष रूप से एक जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों की यह जिम्मेदारी और भी अधिक हो जाती है, अन्यथा इससे गलत उदाहरण पेश होंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एक देश की कानूनी प्रक्रिया स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित होती है, जो निष्पक्ष और समयबद्ध नतीजों के प्रति वचनबद्ध होती है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों में अनर्गल बयानबाजी करना अनुचित है।

इस बीच, भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमरीका के बयान को लेकर नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास के कार्यवाहक मिशन उप-प्रमुख को आज तलब किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading