मार्च 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

सिंह ने उनके साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 मार्च, 2024 अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्‍स (INDUS-X) शिखर सम्मेलन और भारत में शुरू हुई द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ़’ जैसी हालिया द्विपक्षीय आयोजनों की समीक्षा की।

ऑस्टिन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। सिंह और ऑस्टिन ने पिछले वर्ष संपन्न हुए भारत-अमरीका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच भारतीय पोतशालाओं में अमरीकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा हुई।

सिंह और ऑस्टिन इससे पहले नवंबर 2023 में भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के दौरान नई दिल्ली में मिले थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading