मार्च 13, 2026

आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड का पूर्वावलोकन

अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 15 मार्च 2024 को आईएनएस चिल्का में आयोजित होना निर्धारित है। यह पासिंग आउट परेड लगभग 2600 अग्निवीरों के सफल प्रशिक्षण के समापन का प्रतीक है, जिसमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं। इन सभी ने आईएनएस चिल्का में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे और वे सूर्यास्त के बाद पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। इस विशेष अवसर पर दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास भी उपस्थित रहेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIX(1)L9BW.jpeg

इस महत्वपूर्ण आयोजन को अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा करने वाले गौरवान्वित अग्निवीरों के परिवार के सदस्यों द्वारा देखा जाएगा। उनके अलावा, विभिन्न बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक तथा कई खेल हस्तियां भी समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगी और वे इन अग्निवीरों को अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से प्रेरित करेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIX(3)YXQ5.jpeg

नौसेना प्रमुख समापन समारोह में भाग लेंगे और विभिन्न प्रभागों को पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान करेंगे। वे प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर’ का अनावरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading